Akshay Kumar Ki video viral beti Nitara ke sath chara Khilate huye

Akshay Kumar Ki video viral beti Nitara ke sath chara Khilate huye

 Akshay Kumar Ki video viral beti Nitara ke sath chara Khilate huye Gaye ko


बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इस बात को लेकर मशहूर है कि वो जितना ध्यान अपने करियर पर देते हैं वो उतना ही ख्याल अपने परिवार का भी रखते हैं और वे अक्सर समय मिलते हीअपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए निकल जाते हैं। आपको बता दें कि उनकी कुछ तस्वीरें राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से सामने आयी हैं यहाँ पर वे अपनी बेटी नितारा के साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

अक्षय कुमार अपनी बेटी नितारा के साथ बहुत खुश हैं और इस वीडियो में यह नजर आ रहा है कि नितारा कुछ गायों को चारा खिला रहीं हैं और हमारे सुपरस्टार अक्षय कुमार ऐसा करने में उसकी मदद कर रहे हैं। इस दौरान नितारा गाय से डर भी जाती है। उनके इस वीडियो पर फैंस लगातार बहुत कमेंट कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने पीले रंग की हुडी और काली पतलून पहनी थी पर वहीं उनके प्रशंसकों ने उनकी सफेद दाढ़ी पर भी ध्यान दिया। इसके अलावा इस वीडियो में आपको सूर्यवंशी फिल्म का गाना भी साफ सुनाई देगा। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है.. 
"मिट्टी की खुशबू, गया को चारा देना, पेड़ो की ठंडी हवाएं... एक अलग ही खुशी है अपने बच्चों को ये सब महसूस करवाने में। अब बस कल जंगल में टाइगर भी दिख जाए तो सोने पे सुहागा " 
अक्षय कुमार का यह पोस्ट काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।